Prayas Previous Year Exam Question Paper Chhattisgarh

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बीते कुछ वर्षो के Prayas Exam के प्रश्न पत्र (Prayas Previous Year Qustion Paper) का संकलन आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।

इस पोस्ट में हम आपको बीते हुए वर्षो के प्रश्न पत्र के अलावा, Prayas Exam के ऑनलाइन आवेदन करने के तरीके, त्रुटि सुधार की जानकारी, इनके Syllabus के जानकारी आपके सामने उपलब्ध कर रहे हैं।

Prayas Exam information image

Prayas Exam Chhattisgarh 2026

राजीव गाँधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन की यह महत्वकांक्षी योजना हैं। जो छत्तीसगढ़ प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र, अधिसूचित क्षेत्रों तथा नक्सल प्रभवित क्षेत्रों में स्थित सरकारी शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जाती हैं। साथ ही इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर Medical, IIT, IIIT, Engineering, जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हेतु तैयारी करवाई जाती हैं।

क्रमांकविवरणतिथि, समय एवं अन्य
1परीक्षा का नामप्रयास प्रवेश परीक्षा
2Exam Modeऑफलाइन (पेन & पेपर के माध्यम से)
3परीक्षा का माध्यमहिंदी एवं अंग्रेजी
4Exam Conduct Bodyआदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग
5Official Websitewww.tribal.cg.gov.in
6ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारम्भ तिथि01-04-2026
7ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि17-04-2026
8त्रुटि सुधर18-04-2026 से 21-04-2026
9ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु लिंकhttps://eklavya.cg.nic.in/

Prayas School List in Chhattisgarh with Seats

छत्तीसगढ़ के प्रयास विद्यालयों की सूची (कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु) कुछ इस प्रकार से हैं। साथ ही उनमें हम सीटों की संख्या भी प्रदर्शित कर रहे हैं।

क्रमांकसंस्था/जिलाबालककन्यायोगकक्षा 11वीं में संकाय जिसका अध्यापन किया जाना हैं
1प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू रायपुर200–200गणित समूह
2प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर–155155जीवविज्ञान समूह
3प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय बिलासपुर7550125बालक- वाणिज्य समूह
बालिका – कला समूह (क्लेट)
4प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय दुर्ग7550125बालक- जीवविज्ञान समूह
बालिका – गणित समूह
5प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय बस्तर7550125गणित एवं जीवविज्ञान समूह
6प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय अंबिकापुर7550125गणित एवं जीवविज्ञान समूह
7प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय कांकेर5050100गणित एवं जीवविज्ञान समूह
8प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय कोरबा5050100गणित एवं जीवविज्ञान समूह
9प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय जशपुर5050100गणित एवं जीवविज्ञान समूह
कुल6505051155

Prayas Entrance Exam Syllabus 2025 & Exam Pattern

Prayas Entrance Exam की Syllabus कक्षा 8वीं स्तर के प्रश्न होंगे। विषयवार अंको का निर्धारण कुछ इस प्रकार से होगा –

क्रमांकविषय अंक
1विज्ञान20
2गणित20
3सामाजिक विज्ञान20
4मानसिक योग्यता10
5हिंदी10
6अंग्रेजी10
7छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान10
कुल 100

Prayas Previous Year Question Paper Chhattisgarh Download PDF | छत्तीसगढ़ प्रयास एग्जाम पिछला प्रश्न पत्र

दोस्तों नीचे दिए हुए लिंक में आपको बीते कुछ वर्षो की पीडीऍफ़ आपको मिल जायेंगे। इसके अलावा आपको हम हमारे विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा निर्मित प्रश्न पत्र का मॉडल पेपर भी देखने को मिल जायेगा।

CategoryPDFAnswer Key
Prayas Previous Year Question Paper PDF 2025Download PDF_Click_Here_
Prayas Previous Year Question Paper – 2024Download PDF
Prayas Old year Question Paper – 2023Download PDF
Prayas Question Paper – 2022Download PDF
Prayas Question Paper – 2020Download PDF
Prayas Question Paper –2019Download PDF
Prayas Model Question Paper 01Download PDF
Prayas Model Question Paper 02Download PDF
Prayas Question Paper 2018 से 2022Download PDF

Prayas Exam Model Question Paper | प्रयास परीक्षा हेतु मॉडल प्रश्न पत्र

प्रयास परीक्षा की तैयारी हेतु छत्तीसगढ़ के बेहतरीन शिक्षकों द्वारा अलग-अलग जगहों पर मॉक टेस्ट लिया जाता हैं। जिसे प्रयास परीक्षार्थी अपनी तैयारी का आकलन करते हैं। हम उन्ही प्रश्न पत्रों को नीचे दे रहे हैं, जिसे आप भी पढ़कर तैयारी कर सकते हैं।

CategoryQuestion PaperAnswer Key
Prayas Exam Model Question Paper – 2026Download PDF_Na_
Download OMR Sheet For PracticeDownload Now

योजना अंतर्गत शामिल क्षेत्र :–

नियमावली – 2026 के अनुसार – प्रयास प्रवेश परीक्षा के लिए मुख्यतः तीन महत्वपूर्ण बिंदु हैं –

  • नक्सल पीड़ित या प्रभावित क्षेत्र (केवल LWE)
  • प्रदेश के समस्त अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय/अशासकीय शालाएं।
  • विशेष रूप कमजोर जनजाति समूह (जैसे – कमार, बैगा, बिरहोर, पहाड़ी, कोरवा, अबुझमाड़िया, पंडो तथा भुंजिया) के विद्यार्थीयों हेतु, समस्त प्रदेश क्षेत्र के रूप में मान्य होगा।

प्रवेश में आरक्षण :–

क्र.वर्ग निर्धारित सीट का प्रतिशत
1अनुसूचित जनजाति 53%
2विशेष रूप से कमजोर जनजाति (PVTG)04%
3अनुसूचित जाति 13%
4अन्य पिछड़ा वर्ग 20%
5सामान्य वर्ग 10%
6अल्पसंख्यक वर्ग हेतु बालक प्रयास रायपुर 10 सीट
7अल्पसंख्यक वर्ग हेतु कन्या प्रयास रायपुर 10 सीट

Note- रिक्त की पूर्ति नहीं होने पर वर्ग सीटों की संख्या परिवर्तन शील हैं।

Selection Process & Criteria Prayas Exam Cg

प्रयास आवासीय विद्यालयों में चयन हेतु मापदंड –

  • 8वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • प्रयास विद्यालय के Orientation Test में नाम होना चाहिए।
  • नक्सल हिंसा से पीड़ित परिवार के बच्चो का सीधे प्रवेश होगा। इसके लिए उन्हें सम्बंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Selection Process :-

  • नक्सल हिंसा से पीड़ित परिवार के बच्चो का सीधे प्रवेश की पात्रता होगी।
  • प्रवेश परीक्षा हेतु समय विभाग द्वारा प्रकाशित कराई जाएगी।
  • प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य हैं। जो सभी प्रयास स्कूल में कक्षा नवमीं हेतु आयोजित होगा।
  • मेरिट के आधार पर चयन सूची प्रकाशित की जाएगी। (सामान अंक होने पर आयु के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी।)
  • विभाग द्वारा प्रकाशित विवरण के अनुसार ही आवेदन करना होगा।
  • विद्यार्थियों को आबंटन के प्राथमिकता के अनुसार ही शाला का आबंटन होगा।

Important Document | महत्वपूर्ण PDF

आठवीं उत्तीर्ण परीक्षा में शामिल हेतु प्रधान-पाठक द्वारा जारी प्रमाण पत्रDownload
नक्सल हिंसा प्रभावित है तो Police Verification CertificateDownload
Medical CertificateDownload
प्रवेश नीति के कंडिका-1 (1,2,3) अनुसार विद्यालय मेंं अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्रDownload
अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलों सूचीDownload
LWE के अन्तर्गत आने वाले जिलों सूचीDownload
नक्सल प्रभावित क्षेत्रDownload
माडा पैकेट (उपयोजना क्षेत्र) वाले जिलों सूचीDownload
PVTG (विशेष कमजोर जनजाति समूह) हेतु सूचीDownload
Prayas नियमावली और प्रवेश नीतिDownload

12 thoughts on “Prayas Previous Year Exam Question Paper Chhattisgarh”

  1. Sir class 11 th entrance exam ka
    Privious years question papers
    Dijiye sir please 🥺🥺🥺🥺🥺🥺

Comments are closed.