Jawahar Utkarsh Question Paper

इस पोस्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ में जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत तैयारी कर रहे कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के लिए CgExamQuiz.Com के माध्यम से प्रश्नो का पीडीऍफ़ फॉर्मेट उपलब्ध कराना हैं।

jawahar utkarsh Exam | जवाहर उत्कर्ष परीक्षा लोगो फोटो

Jawahar Utkarsh Previous Year Question Paper Download PDF | जवाहर उत्कर्ष परीक्षा प्रश्न पत्र डाउनलोड PDF

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाया जा रहा जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना में छत्तीसगढ़ के आदिमजाति बाहुल्य (Sc/St) को अच्छी शिक्षा व गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा हैं। कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सुविधाओं के साथ निशुल्क शिक्षा प्रदाय की जाती हैं। जिसका सारा खर्च छत्तीसगढ़ सरकार वहन करती हैं।

दोस्तों हमारे शिक्षक साथियों द्वारा इस वर्ष हो रहे जवाहर उत्कर्ष परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र PDF फॉर्मेट में नीचे उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही आपको बीते कुछ वर्षो में हुए पेपर का प्रश्न पत्र नीचे पीडीऍफ़ फॉर्मेट में दे रहे हैं। Jawahar Utkarsh Previous Year Question Paper को आप PDF Download करके अच्छे से तैयारी कर सकते हैं। नीचे डाउनलोड करने से पहले इस परीक्षा के पैटर्न और कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जानते हैं –

परीक्षा का नाम जवाहर उत्कर्ष परीक्षा
सीटों की संख्या जिलेवार जारी की जाती हैं।
परीक्षा का माध्यम हिंदी /अंग्रेजी
योग्यता 5वीं/8वीं उत्तीर्ण या अध्ययनरत
कुल अंक 100
मूल शर्ते छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य हैं।
वेबसाइट http://utkarshyojanactd.cg.nic.in/

जवाहर उत्कर्ष परीक्षा में नियम शर्ते, चयन प्रक्रिया व पाठ्यक्रम | Selection Process in Jawahar Utkarsh Exam

जवाहर उत्कर्ष परीक्षा में कुछ नियम एवं शर्तों को पालन करना बहुत ही आवश्यक हैं। आइये देखते हैं –

  • #01 – इस परीक्षा में चयन होने के लिए विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होना आवश्यक हैं जिसके लिए निवास प्रमाण पत्र आवश्यक हैं।
  • #02 – इस परीक्षा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं। जिसके लिए छत्तीसगढ़ शासन जारी जाति प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य हैं।
  • #03 –विद्यार्थी को यह सुनिचित होना चाहिए की कक्षा 4थीं की परीक्षा में 80% से अधिक व उसके समतुल्य होना आवश्यक हैं। इसी प्रकार कक्षा 7वीं की परीक्षा में 80% से अधिक व उसके समतुल्य होना आवश्यक हैं।
  • #04 – विद्यार्थी के पिता का आय 250000 (दो लाख पचास हजार) से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्यथा वह फॉर्म भरने के लिए अयोग्य हैं।
  • #05 – विद्यार्थी ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, व जनपद पंचायत के अंतर्गत आना चाहिए।
  • #06 – सीटों की संख्या जिलेवार तय की जाती हैं।
  • #07 – कक्षा 6वीं में प्रवेश करने वाले Student का Sylebus कक्षा 5 तक के पाठ्यक्रमों तक होगा। उसी प्रकार 9वीं में प्रवेश के लिए 8वीं तक का।

परीक्षा पैटर्न – कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले बच्चो का कुल अंक 100 का होगा। जिसमे हिंदी, अंग्रेजी, गणित, व पर्यावरण अध्ययन से कुल 20-20 अंको का प्रश्न पूछा जायेगा। समय 2:00 घंटे का होता हैं।

उसी प्रकार कक्षा 9 में प्रवेश हेतु कुल अंक 100 का होगा। जिसमे अंग्रेजी, गणित, व पर्यावरण अध्ययन से कुल 20-20 अंको का प्रश्न पूछा जायेगा तथा हिंदी और संस्कृत विषय का 10-10 अंको का प्रश्न पूछा जायेगा। समय 2:00 घंटे का होता हैं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) – Class 6th के बच्चो का मेरिट लिस्ट जिले से जारी होगा। जो अलग-अलग जिले से अलग-अलग होता हैं। उसी प्रकार Class 9th Student के लिए मेरिट लिस्ट का प्रकाशन राज्य से जारी होता हैं।

Download PDF in Jawahar Utkarsh Exam | जवाहर उत्कर्ष परीक्षा डाउनलोड पीडीऍफ़

नीचे 2017 से 2021 में हुए Exam की पीडीऍफ़ के साथ मॉडल प्रश्न पत्र भी Available करा रहे हैं। जिसे आप Download करके गंभीरता पूर्वक तैयारी कर सकते हैं।

#Exam Question Pepar

CategoryDownload PDF
2017-18Click Here
2019-20Click Here
2020-21Click Here

महत्वपूर्ण दस्तावेज ( Importent Document) :-

  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • 4/5 अंकसूची या /7/8 अंकसूची
  • पासपोर्ट साइज 2 फोटो

14 thoughts on “Jawahar Utkarsh Question Paper”

  1. जवाहर उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश सत्र 2023 2024 प्रवेश परीक्षा हेतु मॉडल प्रश्न पत्र या नोट या कोई बुक हों तो कृपया सुझाव दें या उपलब्ध कराने की कष्ट करें

    Reply
    • Jawahar Utkarsh ka Model paper ya question paper milna thoda muskil hota hai sir, is karan se bana kar chhodna pada.

      Reply
  2. महोदय नमस्ते, कृपया यह भी बताएं अगर पालक का income 2.50 lac से ऊपर तो पर आयकर दाता की श्रेणी में नहीं आता।क्या उनके/ऐसे माता पिता उत्कर्ष का आवेदन कर सकेंगे।

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.