Cg Police Previous Year Question Paper

दोस्तों छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा खुलने वाली भर्ती में CG Police की भर्ती जरूर आता हैं। इस परीक्षा को निकल लेने पर सरकारी नौकरी के साथ-साथ समाज में सम्मान भी प्राप्त होता हैं। हर कोई आपको सम्मान की नज़रों से देखता हैं। इसी परीक्षा को देखते हुए हमने Cg Police Previous Year Question Paper का बीते कई वर्षो का प्रश्न पत्र इकठ्ठा करके आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।

Cg Police Vacancy की तैयारी कर रहे अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की अभ्यर्थी को हमारे वेबसाइट www.CgExamQuiz.com को जरूर शेयर करें। ताकि वह भी अपनी तैयारी को एक कदम आगे ले जा सकें।

Cg Police Thumbnail Image
Chhattisgarh Police

छत्तीसगढ़ पुलिस | Chhattisgarh Police

छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य की सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यरत है। यह संगठन अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, महिला व बच्चों की सुरक्षा और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाता है। आधुनिक तकनीक और विशेष इकाइयों के सहयोग से पुलिस नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत रहती है।

Cg Police की सेवा करना उस हर एक अभ्यर्थी के लिए गर्व की बात है, जो आईने के सामने अपने आपको पुलिस की वर्दी में देखता हैं। आपके जुनून को देखते हुए हमने आपके लिए Cg Police Previous Year Question Paper – 2018, Cg Police Previous Year Question Paper – 2013 & 2011, की पूरी PDF Formet लेकर आये हैं।

जिसे आप आसानी से पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए आप सीधे स्क्रॉल कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी –

Category
परीक्षा का नामछत्तीसगढ़ पुलिस
(Cg Police)
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन
परीक्षा शहरछत्तीसगढ़, भारत
परीक्षा लेने वाला विभागCG VYAPAM
पद विभाग का नामChhattisgarh Police
कुल अंक200
Written Exam – 100
Physical Test – 100
Cg Vyapam हेल्प लाइन नंबर0771 – 2972780, 8269801982
Time – 10:00 AM to 05:00 PM
Email :- helpdesk.cgvyapam@gmail.com
Age Criteria18 to 35Year
Age Relaxation 05 Year (Some Category)
Hight
Male – 168 Centimeter
Female – 153 Centimeter
शैक्षणिक योग्यताकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (10+2 प्रणाली) उत्तीर्ण
वेतनमान3050-75-3950-80-4590 Level 3
Online Form Websitehttps://vyapamcg.cgstate.gov.in

Cg Police Physical Test, Exam Pattern, Written Exam, and Selection Process | छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी

Chhattisgarh Police भर्ती में बहुत सारी बाधाएं भी हैं, जिसे हर पुलिस भर्ती के उम्मीदवार निकालता हैं। जिसे निकालकर ही वह बेहतर पुलिस वाला बन पाता हैं। आइये पुलिस भर्ती में होने वाली छोटी दिक्क्तों के बारे में जाने।

शारीरिक मापदंड | Physical Test

शारीरिक मापदंड में आपको कुल 100 अंक शारीरिक गतिविधि करने को दिया जायेगा, जो कुछ इस प्रकार से हैं –

लम्बी कूद 20 अंक
ऊँची कूद 20 अंक
गोला फेंक 20 अंक
100 मीटर दौड़ 20 अंक
800 मीटर दौड़ 20 अंक

इस Physical Test में आपको सामान्य केटेगरी में हो तो 60% अंक तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वार्ड के उम्मीदवारों को 50% अंक बटोरना बेहद ही जरुरी हैं। नहीं तो वह लिखित परीक्षा में बैठ नहीं पायेगा।

ट्रैड मेन और वाहन चालक वर्ग के उम्मीदवारों को Physical Test के रूप में सिर्फ पुरुष वर्ग के लिए 15 किमी का दौड़ तथा महिला वर्ग के उम्मीदवारों को 08 किमी का दौड़ सिर्फ 2 घंटे में पार करना होगा। तब जाके वह भी लिखित परीक्षा में बैठ पायेगा।

सभी पुलिस अभ्यर्थी की शारीरिक लेखा-जोखा इस प्रकार रहेगा –

वर्ग पुरुष महिला
ऊंचाई 168 सेमी 153 सेमी
सीना 81 सेमी, फुलाकर 85 सेमी लागू नहीं

नोट – ऊंचाई और सीना फुलाव में कुछ विशेष वर्ग और विशेष जिलों को छूट दी जाती हैं।

परीक्षा का माध्यम एवं लिखित परीक्षा | Exam Pattern & Written Exam

परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन रहेगा। जिसे छत्तीसगढ़ व्यापम Conduct कर रहा हैं। जिसमे 01 प्रश्न पर 04 Option दिया जायेगा। जिसका एक उत्तर सही रहेगा।

लिखित परीक्षा | Written Exam –

लिखित परीक्षा में उसी पुलिस अभ्यर्थी को बैठने दिया जायेगा जिन्होंने शारीरिक परीक्षा में 50% से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। लिखित परीक्षा में भी कुल अंक 100 का होगा। अभ्यर्थी के दोनों भाग के अंको को मिलाकर मेरिट लिस्ट बनाया जाता हैं। जिससे की एक पुलिस आरक्षक बनकर बाहर आता हैं।

Written Exam का पाठ्यक्रम नीचे दिया गया हैं। जिसे आप पढ़ सकते हैं या फिर आप सीधे पीडीऍफ़ को डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।

Selection Process & Merit List Cg Police Bharti | छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की चयन प्रकिया और मेरिट लिस्ट

चयन प्रक्रिया दोनों (शारीरिक भागदौड़ और लिखित परीक्षा) के अंको को मिलकर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाता हैं। मेरिट लिस्ट जातिवर्ग अनुसार 15 गुना लिया जाता हैं। जो पात्र अभ्यर्थी रहते हैं, वही पुलिस अभ्यर्थी की वर्दी पहन पाते हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस की सभी जानकारी को PDF में पढ़ने के लिए – Download PDF

Chhattisgarh Police Bharti Syllabus | छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती पाठ्यक्रम

Chhattisgahr Police Bharti में Syllabus कुछ इस प्रकार से हैं। कुल अंक – 100

भाग 1 – सामान्य ज्ञान (राष्ट्रिय)20 प्रश्न – (20 अंक)
भाग 2 – सामान्य ज्ञान (छत्तीसगढ़)30 प्रश्न – (30 अंक)
भाग 3 – बुद्धि क्षमता/ विश्लेषण क्षमता 30 प्रश्न – (30 अंक)
भाग 4 – अंक गणित 20 प्रश्न – (20 अंक)
छत्तीसगढ़ पुलिस की Syllabus को PDF में पढ़ने के लिए – Download PDF

Cg Police Previous Year Question Paper PDF Download | छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के पिछले वर्षो का प्रश्न पत्र संग्रह डाउनलोड करें।

आप यहाँ तक पहुंच चुके हैं इसका मतलब आप Chhattisgarh Police भर्ती को आप गंभीरता से ले रहे हैं। हम आपकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। आप यहाँ दिए गए Cg Police Exam Previous Year Question Paper को PDF फॉर्मेट में Download कर सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ हमारे इस लिंक को शेयर करिये, ताकि वह भी अपनी पुलिस भर्ती की तैयारी में एक कदम आगे बढ़ा सके।

CategoryCg Police Question Paper PDFAnswer Key
Cg Police Previous Year Question Paper – 2018Download PDF_Na_
Cg Police Previous Year Question Paper – 2013Download PDF_Na_
Chhattisgarh Police Exam Question Paper – 2011Download PDF_Na_
Cg Police Old Question Paper – 2009Download PDF_Na_

इसी प्रकार की Question Paper की तलाश में हैं तो आप हमारे homepage में जाए। वहां आपको सभी तरह के एग्जाम की प्रश्न पत्र PDF में हमेशा उपलब्ध रहते हैं। Visit us – www.cgexamquiz.com and Share Your Zone.

2 thoughts on “Cg Police Previous Year Question Paper”

  1. आपने बहुत अच्छा पोस्ट बनाया हैं, Cg Police भर्ती की जानकारी बढ़िया हैं .और साल अनुसार हमें पीडीऍफ़ मुहैय्या कराने के लिए आपका सादर धन्यवाद सर

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.